बाइक और साइकिल की भिड़ंत, अधेड़ की मौत जबकि दो गंभीर रूप से घायल
तिलोई,अमेठी। थाना शिवरतनगंज अंतर्गत टिकरी गांव में हुआ भीषण सड़क हादसा । हादसा इतनी तेज था कि मौके पर ही एक अधेड़ की मौत हो गई और दो बाइक सवार घायल हो गए । चश्मदीदों की मानें तो अधेड़ टिकरी निवासी हनुमान रावत उम्र 56 वर्ष हैदरगढ़ से वापिस अपने घर आ रहे थे । टिकरी की तरफ मुड़ने के लिए जैसे ही मुड़े पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयंकर थी कि साइकिल और बाइक काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए । मौके पर ही अधेड़ हनुमान रावत की मौत हो गई जबकि बाइक सवार शिवरतनगंज निवासी गुलफाम उम्र 23 वर्ष पुत्र रईस और फिरोज उम्र 21 वर्ष पुत्र रईस काफी घायल हो गए । मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी । एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल चली गई । मौके पर पुलिस प्रशासन भी दलबल के साथ पहुंच गया और स्थिति को संभाला । स्थानीय और चश्मदीदों की मानें तो बाइक सवार बहुत तेज रफ्तार में हैदरगढ़ से शिवरतनगंज की तरफ जा रहे थे । मृतक हनुमान रावत की मात्र तीन बेटियां थी जिनमें छोटी बेटी और दामाद यहीं टिकरी में हनुमान रावत के पास ही रहते थे। हनुमान रावत की मौत से बेटियों का रो - रो कर बुरा हाल है । शिवरतनगंज थाना अध्यक्ष दया शंकर मिश्र ने बताया कि मृतक हनुमान की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि घायल अपना इलाज अस्पताल में करवा रहे हैं।
Post a Comment