⚡ ब्रेकिंग News

13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गोमती मित्रों के पूरे हुए अरमान

13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गोमती मित्रों के पूरे हुए अरमान

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। तेरह वर्षों का लंबा समय,हर दरवाजे पर दस्तक,पत्रों की एक लंबी श्रृंखला लेकिन जीवटता के धनी गोमती मित्रों ने हार नहीं मानी और अपना प्रयास निरंतर जारी रखा,लेकिन कहते हैं नियति सब कुछ तय रखती है,2022 के विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर से विनोद सिंह विधायक निर्वाचित हुए तो एक बार फिर गोमती मित्रों की उम्मीद की सुई उनकी तरफ घूम गई और उनसे सीता कुंड धाम के विकास के लिए निवेदन किया गया,उन्होंने गोमती मित्रों के निवेदन और प्रयास की गंभीरता को समझते हुए शासन को सीताकुंड धाम के विकास और गोमती कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव भेजते हुये मा.मुख्यमंत्री जी से लगातार मिलकर प्रयास करके एक अच्छी खासी राशि लगभग 5 करोड रुपए स्वीकृत कराया।
रविवार को सभी गोमती मित्र संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष शालिनी कसौधन के नेतृत्व में विधायक जी के आवास पहुंचकर उनका पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,अजय प्रताप सिंह,सेनजीत कसौधन,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू, दिनकर सिंह,आलोक तिवारी,सौरभ गुप्ता,रामू कसौधन,राजीव कसौधन, आयुष सोनी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...