⚡ ब्रेकिंग News

आमोर दरिगापुर पुल के पास अज्ञात ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

आमोर दरिगापुर पुल के पास अज्ञात ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
केएमबी ब्यूरो राजकिशोर
सिरसागंज के आमोर दरिगापुर पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीतेश निवासी कुतुकपुर नसीरपुर, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल घायल को सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टर के अनुसार, गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके बाद परिजन अपने निजी वाहन से घायल को अपने साथ इलाज के लिए ले गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...