⚡ ब्रेकिंग News

संसाधनों की कमी अब प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती है- प्रो डी के त्रिपाठी

संसाधनों की कमी अब प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती है- प्रो डी के त्रिपाठी

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईआईटी, नीट एवं अन्य में चयनित तथा साप्ताहिक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुस्तकें, पेन एवं चॉकलेट वितरित की गईं। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शिवम शर्मा (आईआईटी जैम), राहुल निगम एएफसीएटी), शलिल धुरिया (नेट), सौम्या पाण्डेय, राशि गुप्ता एवं कृष्णांशु सिंह (आईआईटी जेईई मेंस), शिवम कोरी, आभा शुक्ला, सलोनी कनौजिया, सरिता, अनिरुद्ध त्रिपाठी, ओम्शी (क्लास टेस्ट) तथा शाल्वी श्रीवास्तव (यूपीपीसीएस प्री) शामिल रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी. के. त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अभ्युदय योजना विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है।संसाधनों की कमी अब प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। यदि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करें, अनुशासन बनाए रखें और समय का सदुपयोग करें, तो सफलता निश्चित है। सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस योजना से जुड़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।”
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी सहित अभ्युदय फैकल्टी के सदस्य डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, विपिन सिंह, शिवानी पाण्डेय, दिव्या दुबे एवं सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहवर्धक रहा तथा विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देखने को मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...