⚡ ब्रेकिंग News

जीवन में सफलता के लिए ध्येय बनाकर करें पढ़ाई- अंकित पासी

जीवन में सफलता के लिए ध्येय बनाकर करें पढ़ाई- अंकित पासी

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई,अमेठी। सिंहपुर विकास क्षेत्र के कुकहा रामपुर स्थित जागृति इंटर कालेज में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सिंहपुर के ब्लाक प्रमुख अंकित पासी ने पहुंचकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान विद्यालय और कक्षा स्तर पर सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र छात्राओ के साथ पूरे शैक्षणिक वर्ष में सबसे ज्यादा उपस्थिति प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंकित पासी ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए ध्येय बनाकर अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो लगातार मेहनत करते हैं और असफलता मिलने के बाद भी निराश हुए बिना अपने काम में लगे रहते हैं। जो लोग हताश हो जाते हैं, उनके लिए परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं। इसीलिए असफल होने के बाद भी निराश होने से बचना चाहिए।विद्यालय के प्रबंधक शीतला प्रसाद पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान छात्र छात्राओ को सोशल मीडिया के ज्यादा उपयोग से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही बच्चों को सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि सम्मान समारोह सभी विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और समर्पण का सम्मान करने का अवसर है। इस मौके पर अध्यापक राम प्रकाश पांडेय, एस के सिंह, राजकुमार त्यागी समेत सभी अध्यापक, अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...