अवैध गोवंश कारोबार के चलते चर्चित थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर चला एसपी का हंटर
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में चर्चित इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय के संरक्षण में लंबे समय से अवैध गोमांस का कारोबार चल रहा था। शनिवार रात्रि हिंदू संगठनों ने थाना क्षेत्र के राजापुर में इस अवैध धंधे को पकड़ लिया।
मौके से कुंतल भर गोमांस, चापड़, तराजू व एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। वहीं, अवैध धंधे से जुड़े दो आरोपियों को हिंदू संगठन के लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
हिंदू संगठन के पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अभियोग पंजीकृत करने में पुलिस द्वारा खेल किए जाने का आरोप है। कोर्ट ने आठ आरोपियों की रिमांड को खारिज कर दिया था।कोर्ट से छूटने के बाद गोमांस तस्करों ने संगठन के लोगों को धमकी दी। इसके बाद हिंदू संगठन ने पुलिस कप्तान चारू निगम से शिकायत की। जांच में दोषी मिलने पर चर्चित इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय समेत एक चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया।इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय कोतवाली नगर और धनपतगंज थाने में तैनाती के दौरान भी लापरवाह कार्यशैली के चलते काफी सुर्खियों में रहे हैं।कल ही कप्तान ने उन्हें बल्दीराय थाने का प्रभार सौंपा था लेकिन इंस्पेक्टर रामाशीष उपाध्याय थाने की कुर्सी पर बैठकर अपने पद का दुरुपयोग करते उससे पहले ही एसपी चारों निगम ने शक्ति दिखाते हुए थाना अध्यक्ष समेत अन्य भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
Post a Comment