होली पर्व को लेकर लार और मेहरौना हुआ पैदल मार्च
लार देवरिया। होली पर्व को लेकर सोमवार को एडीएम प्रशासन एवं एएसपी ने लार नगर और मेहरौना में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान उन्होने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांति, भाईचारे एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एडीएम ने से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व शान्ति एवं सौहार्द का पर्व है। इस दौरान।एडीएम ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की यदि किसी प्रकार अशंका हो तो तत्काल अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी व उपजिला मजिस्ट्रेट को सूचित करें। अमन-चैन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शान्ति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है तथा ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गोपाल जी, प्रभारी निरीक्षक लार राकेश सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Post a Comment