⚡ ब्रेकिंग News

मैरवा नगर पंचायत परिसर में गर्मियों आमजन को राहत के लिए केनरा बैंक ने लगाया वाटर कूलर

मैरवा नगर पंचायत परिसर में गर्मियों आमजन को राहत के लिए केनरा बैंक ने लगाया वाटर कूलर

केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवाल
मैरवा,सीवान। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में केनरा बैंक, मैरवा शाखा द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत आम जनता की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया है। इस पहल के तहत अब नगर पंचायत कार्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था लोगों के लिए काफी राहतभरी साबित होगी।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने बैंक की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष किस्मती देवी, केनरा बैंक शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार, बैंक अधिकारी विनय कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी, वार्ड पार्षद घनश्याम प्रसाद, हरेराम साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...