⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम सभा बरवारीपुर में स्थित समस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सामूहिक वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

ग्राम सभा बरवारीपुर में स्थित समस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सामूहिक वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

केएमबी सुनील कुमार 
सुल्तानपुर। कादीपुर विकासखंड के ग्रामसभा बरवारीपुर में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय बरवारीपुर प्रथम,प्राथमिक विद्यालय बरवारीपुर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय बरवारीपुर निषादबस्ती एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवारीपुर का संयुक्त वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवारीपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया । सर्वप्रथम माँ सरस्वती के पुष्पार्चन एवँ दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य इंदुशेखर उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कादीपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह ,मरुई संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य हरिदत्त द्विवेदी ग्राम प्रधान बरवारीपुर बेंचू प्रजापति एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवारीपुर की अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापिका प्रभा सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विद्यालयों के बच्चो ने अपने अलग सामूहिक गीतों एवं नुक्कड़ नाटकों से उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया । ग्राम प्रधान बेंचू प्रजापति द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवारीपुर के राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परिक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं एवं ग्रामसभा में अवस्थित सभी विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाओं सम्मानित किया गया । विद्यालय के शिक्षक भान प्रताप शर्मा द्वारा आए हुए सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही साथ विद्यालय परिवार की उपलब्धियों से भी सभी को अवगत कराया गया।कार्यक्रम में ग्रामसभा में अवस्थित सभी विद्यालयों के समस्त अध्यापकों के साथ साथ सैकड़ो अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सवितेन्द्र प्रताप मिश्र ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...