⚡ ब्रेकिंग News

मासूम बेटियों के सामने ही महिला ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग, महिला की तलाश जारी

मासूम बेटियों के सामने ही महिला ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग, महिला की तलाश जारी

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित अहुरी भावापुर गाँव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह से मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने तिलोई शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का कोई अता-पता नहीं चल सका है। घटना के दौरान जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी का कलेजा कंपा दिया। बताया जा रहा है कि जब महिला नहर की तरफ बढ़ रही थी, तब उसकी दो मासूम बेटियां रोते-बिलखते हुए घर से नहर तक अपनी माँ के पीछे-पीछे दौड़ती रहीं। दोनों बच्चियाँ लगातार अपनी माँ को रोकने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन बदहवास महिला ने मुड़कर नहीं देखा और नहर के उफान में कूद गई।
घटना की सूचना मिलते ही शंकरगंज चौकी पुलिस और मोहनगंज कोतवाली की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नहर में महिला की गहन तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक वाकये के बाद नहर किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है और पूरे इलाके में शोक व सन्नाटे का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...