⚡ ब्रेकिंग News

स्टेयरिंग फेल होने से डिवाइडर से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, स्पीड ब्रेकर होने से दुर्घटना में बाल-बाल बच्चे दर्शनार्थी

स्टेयरिंग फेल होने से डिवाइडर से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, स्पीड ब्रेकर होने से दुर्घटना में बाल-बाल बच्चे दर्शनार्थी

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जिले के भालेसुलतान क्षेत्र में रविवार को प्रतापगढ़ के मनगढ़ जा रही दर्शनार्थियों से भरी एक निजी बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। वारिशगंज के इमलीगांव रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 35 दर्शनार्थी सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी यात्री सुरक्षित बच गए, जबकि बस चालक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय सड़क पर स्पीड ब्रेकर होने के कारण बस की रफ्तार धीमी थी। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया। बस के डिवाइडर से टकराते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक का पैर बस के अंदर फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उसे ट्रामा सेंटर जगदीशपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र पटेल ने बताया कि दुर्घटना में चालक घायल हुआ है, जबकि बस में सवार सभी दर्शनार्थी सुरक्षित हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...