⚡ ब्रेकिंग News

जमीनी विवाद में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, कार्रवाई न होने पर डीएम से न्याय की गुहार

जमीनी विवाद में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, कार्रवाई न होने पर डीएम से न्याय की गुहार

केएमबी खुर्शीद अहमद
बाजार शुक्ल अमेठी। बाज़ार शुकुल थाना क्षेत्र के व्यौरेमऊ गांव निवासी अयोध्या प्रसाद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश के चलते उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।शिकायत के अनुसार, अयोध्या प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र कुमार 13 जुलाई की रात करीब आठ बजे जगदीशपुर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से मारपीट की और मरणासन्न हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। देर रात गांव के एक व्यक्ति ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल वीरेंद्र को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई लखनऊ किया रेफर। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान 22 जुलाई को वीरेंद्र की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। इसी दौरान वीरेंद्र ने परिजनों को बताया कि गांव के रामू, श्यामू तथा दो अन्य अज्ञात लोगों ने रास्ते में घेरकर उनके साथ मारपीट की थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 23 जुलाई को बाज़ार शुकुल थाने में तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और केवल जांच का आश्वासन दिया गया। कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले में एफआईआर दर्ज कराने, आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में डीजीपी, मंडलायुक्त, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक अमेठी और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना को भी प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है। इस संबंध में बाजार शुक्ल पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...