जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी अमेठी से सड़क निर्माण को लेकर उठाई आवाज
तिलोई अमेठी। विकासखंड सिंहपुर अंतर्गत पेंडारा गांव में 500 मीटर सड़क (खड़ंजा) बेहद बदहाल है । पेंडारा से निकल कर शिवबक्स सिंह पुरवा को जाने वाला खड़ंजा आज कल सुर्खियों में है । सुर्खियों में रहने का एक प्रमुख कारण यह है कि सैकड़ों स्कूली बच्चे प्रतिदिन इसी बदहाल रास्ते से होकर अपना भविष्य बनाने स्कूल जाते हैं । कीचड़ और जलभराव से ग्रसित इस सड़क पर प्रतिदिन स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण दुर्घटना ग्रस्त होते रहते हैं । बच्चों और ग्रामीणों की आवाज को जोर देते हुए स्थानीय जिलापंचायत सदस्य राजेंद्र भारती ने जिलाधिकारी अमेठी को इस खस्ताहाल सड़क के रिपेयरिंग और नवीनीकरण के लिए ज्ञापन दिया । राजेंद्र भारती का कहना है कि इससे पहले भी हमने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है । स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो इन गांवों में दलित आबादी अधिकाधिक रहती है यही वजह है कि सक्षम अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगता है । फिलहाल इस संबंध में सिंहपुर वीडियो कमलेश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है बारिश के बाद मार्ग को दुरुस्त करवाया जाएगा ।
Post a Comment