अपनी अनूठी सेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे अर्दली मोहम्मद नसीम (मुन्ना), 41 साल 4 माह की शानदार सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त
अमेठी। नगर पालिका परिषद जायस में अर्दली के पद पर करीब 41 वर्ष 4 माह तक अपनी सेवाएं देने वाले मोहम्मद नसीम ‘मुन्ना’ 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 15 मार्च 1985 से 31 जुलाई 2026 तक नगर पालिका परिषद में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं।उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर नगर पालिका परिषद की वर्तमान अध्यक्ष मनीषा चौहान, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, बड़े बाबू राम मोहन शुक्ला, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र कुमार ‘मुन्ना’, नगर पालिका परिषद के समस्त स्टाफ एवं सभासदों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान वक्ताओं ने मोहम्मद नसीम ‘मुन्ना’ के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों तक नगर पालिका परिषद के कार्यों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन से किया। उनका सरल व्यवहार और सहयोगी स्वभाव सहकर्मियों के बीच हमेशा याद किया जाएगा।41 वर्षों से अधिक का सेवाकाल पूरा कर विदा हुए नसीम ‘मुन्ना’ के लिए नगर पालिका परिवार ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Post a Comment