⚡ ब्रेकिंग News

रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत 

केएमबी ब्यूरो भूपेश सिंह 
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। महुला गढ़वल बांध के खरैलिया जाने वाले मार्ग पर सरकारी स्कूल के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली के टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंद्रावती सिंह पत्नी नागेंद्र सिंह के रूप में हुई। दुर्घटना के पश्चात ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के पश्चात मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ हो गई। दुर्घटना की सूचना आनन फानन में पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को चंद्रावती सिंह खरैलिया से अपने गांव मसूरियापुर जा रही थीं। प्रकरण के सम्बन्ध मे रौनापार थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और फरार वाहन चालक को तलाश कर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को प्राप्त हुई परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...