⚡ ब्रेकिंग News

नवीन परती और कब्रिस्तान की जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

नवीन परती और कब्रिस्तान की जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी. मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के इटरौर गांव में सार्वजनिक भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी से शिकायत मिलने के बाद राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने गाटा संख्या 146, 147 और 148 की नवीन परती एवं कब्रिस्तान की भूमि को कब्जामुक्त कराया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध रूप से खेती कर फसल बो रखी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मुसाफिरखाना के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रैक्टर चलवाकर खड़ी फसल को हटाया और भूमि को कब्जामुक्त कराकर सरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...