⚡ ब्रेकिंग News

डीएम के निर्देश पर तत्काल सुधरा राजस्व रिकॉर्ड, फरियादी को मिली राहत

डीएम के निर्देश पर तत्काल सुधरा राजस्व रिकॉर्ड, फरियादी को मिली राहत

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। ग्राम जद्दु परसिया निवासी एक फरियादी अपने खतौनी में नाम गलत दर्ज होने की शिकायत लेकर रुद्रपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष उपस्थित हुई। उसने निवेदन किया कि राजस्व अभिलेखों में उसका नाम गलत अंकित हो गया है, जिसे संशोधित कराया जाए।
  जिलाधिकारी ने फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि तत्काल नाम संशोधन कर सही खतौनी उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्राम जद्दु परसिया निवासी जदुरानी, जिनका नाम खतौनी में त्रुटिवश यदुरानी अंकित हो गया था, उसे तत्काल संशोधित कर नई खतौनी तैयार कराई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से संशोधित खतौनी फरियादी को प्रदान की। समस्या का तत्काल समाधान होने पर फरियादी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...