ए0एच0टी0 पुलिस ने पाक्सो एक्ट में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना ए0एच0टी0 पुलिस द्वारा थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0- 264/2025 धारा 137(2), 87, 65(2) बीएनएस व 5(एम)/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त करन साहनी उर्फ करन शाह पुत्र अशोक साहनी उर्फ लक्ष्मी शाह साकिन भीखमपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को02.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर देवरिया सलेमपुर रोड जिला कारागार देवरिया के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।उल्लेखनीय है कि 05.03.2025 को वादी साकिन थानाक्षेत्र कोतवाली द्वारा जरिये तहरीर उपर्युक्त अभियुक्त द्वारा वादी की अवयस्क पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले जाने के संबंध में सूचना दी गयी थी। वादी की सूचना पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-264/2025 धारा 137(2), 87, 65(2) बीएनएस व 5(एम)/6 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना ए0एच0टी0, देवरिया द्वारा विवेचना की जा रही है। ध्यातव्य है कि उक्त अभियोग से संबंधित पीड़िता को थाना ए0एच0टी0 पुलिस द्वारा 24.12.2025 को सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है।
Post a Comment