⚡ ब्रेकिंग News

आबकारी महकमे की ताबड़तोड़ छापेमारी: 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 140 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

आबकारी महकमे की ताबड़तोड़ छापेमारी: 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 140 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

केएमबी ब्यूरो
 सुल्तानपुर, 3 अप्रैल 2026। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी मह सुल्तानपुर, उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा के पर्यवेक्षण में संजय कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 लम्भुआ तथा कोतवाली चांदा के उप निरीक्षक शंकर बक्श सिंह हमराह सिपाहियों की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मदनपुर देवरार थाना कोतवाली चांदा में दबिश दी गयी। संयुक्त टीम द्वारा लगभग 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी तथा मौके पर 140 किग्रा० लहन नष्ट करते हुये कुल 01 अभियोग उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट की सुसंगत धारा में पंजीकृत किए गए। टीम द्वारा लोगों से अपील की गयी कि वह किसी भी प्रकार से अवैध शराब का सेवन ना करें यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वन्दना ढाबा, जय बजरंग आदि ढाबो को भी चेक किया गया, परन्तु कोई शराब की बिक्री होते/शराब पीने संबंधी कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। ढाबा संचालक को शराब न पिलाने के सख्त निर्देश दिए गये। आबकारी ‌ टीम में आबकारी सिपाही शेष प्रताप सिंह,विजय बहादुर सरोज, सुबेदार व वाहन चालक मो. कलीम सम्मिलित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...