इंसानियत की मिसाल: 450 जरूरतमंदों तक पहुंचा निःशुल्क भोजन, सेवा में जुटा राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ
सुल्तानपुर। जनसेवा और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सुल्तानपुर जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था “राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ” द्वारा संचालित रसोई के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम में गुरुवार को एक बार फिर सैकड़ों जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय एवं रेलवे स्टेशन परिसर में कुल 450 मरीजों, तीमारदारों, यात्रियों और असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में
देर रात आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नवागत सीएमएस डॉ. अविनाश गुप्ता द्वारा भोजन की थाली वितरित कर किया गया। उन्होंने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ कई वर्षों से जिस निःस्वार्थ भाव से भूखे मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन उपलब्ध करा रहा है, वह वास्तव में अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।”
वहीं रेलवे स्टेशन परिसर में वरिष्ठ टिकट निरीक्षक परतेश्वर सिंह ने जरूरतमंदों को भोजन की थाली देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग भोजन प्राप्त कर संतुष्टि और कृतज्ञता व्यक्त करते नजर आए।
संघ के संस्थापक निजाम खान ने बताया कि यह पूरा कार्य जनसहयोग के माध्यम से निरंतर संचालित हो रहा है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार के मेन्यू में अरहर की दाल, मौसमी सब्जी, रोटी और चावल शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज परिसर में 320 तथा रेलवे स्टेशन पर 130 लोगों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में जियाउल कमर सिद्दीकी, नफीसा बानो, हाजी मुज्तबा अंसारी, सरदार गुरुप्रीत सिंह, अब्दुल वदूद (मिलियन टेलर), आदिल हसन, यूसुफ पठान, बैजनाथ प्रजापति और माता प्रसाद जायसवाल सहित कई समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह पहल न केवल भूख मिटाने का कार्य कर रही है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी लगातार प्रसारित कर रही
Post a Comment