⚡ ब्रेकिंग News

सुल्तानपुर एसपी चारू निगम ने कोर्ट मोहर्रिर एवं पैरोकारों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

सुल्तानपुर एसपी चारू निगम ने कोर्ट मोहर्रिर एवं पैरोकारों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
केएमबी ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदया श्रीमती चारु निगम द्वारा पुलिस लाइन सुलतानपुर स्थित सभागार में जनपद के समस्त कोर्ट मोहर्रिरों एवं थानों के पैरोकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, समयबद्ध कार्यवाही करने तथा अभियोगों में साक्ष्यों के सुदृढ़ प्रस्तुतीकरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अपराधियों को त्वरित गति से सजा दिलाने एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कोर्ट मोहर्रिर एवं पैरोकार आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयों में वादों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, समय-समय पर अद्यतन करने तथा अभियोजन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया तथा न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...