अवैध खुदाई से कमजोर हुई नहर पटरी, हार्वेस्टर पलटी, खनन माफियाओं पर ग्रामीणों का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
तिलोई अमेठी। जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलाई कला में शाहमऊ रजबहा नहर की पटरी से कथित अवैध मिट्टी खनन के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नहर पटरी कमजोर होने के कारण गेहूं की फसल काटकर लौट रही हार्वेस्टर मशीन अचानक धंस गई और नहर में पलट गई। घटना के समय चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर पटरी से लंबे समय से जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है, जिससे पटरी पूरी तरह कमजोर और जर्जर हो चुकी है। इसी कारण यह दुर्घटना हुई।घटना तिलोई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं की मनमानी के चलते सार्वजनिक संपत्ति को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन में लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त नहर पटरी की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Post a Comment