प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा मंगलवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे, अंबेडकर जयंती समारोह में होंगे शामिल
सिवनी। मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा मंगलवार 14 अप्रैल को सिवनी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मंत्री श्री वर्मा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री वर्मा 14 अप्रैल को प्रातः 06:20 बजे पातालकोट एक्सप्रेस द्वारा सिवनी पहुँचेंगे। स्थानीय विश्राम गृह में कुछ समय रुकने के पश्चात, वे दोपहर 12:00 बजे शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिवनी के परिसर में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में भाग लेंगे।कार्यक्रम में सहभागिता के उपरांत, मंत्री श्री वर्मा नरसिंहपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। वहाँ से वे सायं 06:30 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।
Post a Comment