⚡ ब्रेकिंग News

दो दिन से बिजली गुल, आम जनजीवन प्रभावित दुकानदारों में आक्रोश

दो दिन से बिजली गुल, आम जनजीवन प्रभावित दुकानदारों में आक्रोश

केएमबी खुर्शीद आमिर अशरफ
बाजार शुक्ल अमेठी। जनपद के बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्राम सभा सत्थिन चौराहे पर पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से दुकानदारों और कनेक्शन धारकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालात यह हैं कि क्षेत्र में गूलर के पेड़ के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।दुकानदारों का कहना है कि बिजली न होने से उनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं घरों में भी पंखा, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं ठप हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...