⚡ ब्रेकिंग News

सब्जी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, स्थानीय लोगों के अथक परिश्रम से पाया गया आग पर काबू

सब्जी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, स्थानीय लोगों के अथक परिश्रम से पाया गया आग पर काबू

केएमबी खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ
अमेठी। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक सब्जी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी की है, जहां पास के ही गांव खेतीवास भटपुरवा निवासी रोहित शर्मा की सब्जी की दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखी सभी सब्जियां और अन्य सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...