⚡ ब्रेकिंग News

अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत, क्लीनर गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत, क्लीनर गंभीर

केएमबी खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ
अमेठी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अमेठी जनपद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 60 पर हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ से गाजीपुर की ओर केला लादकर जा रही डीसीएम को पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में फंस गया।सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल क्लीनर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...