⚡ ब्रेकिंग News

सीएम योगी ने मिशन 2027 के दृष्टिगत प्रभारी मंत्रियों के जिलों में किया बड़ा बदलाव, नए मंत्रियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी

सीएम योगी ने मिशन 2027 के दृष्टिगत प्रभारी मंत्रियों के जिलों में किया बड़ा बदलाव, नए मंत्रियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी

केएमबी संवाददाता
 लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से चुनावी मोड में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जिलों के प्रभारी मंत्रियों के जिलों में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री ने नए बने मंत्रियों को भी जिलों का प्रभारी बनाया है।नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय सीतापुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं भूपेंद्र चौधरी को आगरा और कासगंज जिम्मेदारी सौंपी गई। इस फेरबदल के बाद एक बार फिर यूपी सियासी गलियारों में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर बहस तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मंत्रियों के प्रभारी जिलों की एक बेहद महत्वपूर्ण सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ा फेरबदल भी माना जा रहा है। कुल 60 मंत्रियों की भूमिकाएं तय की गई हैं, शीर्ष नेतृत्व को किसी जिले के प्रभार से मुक्त रखकर पूरी सरकार और सभी जिलों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है।
 महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य अब इटावा और हाथरस में सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारेंगी, तो लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़ और फिरोजाबाद की कमान संभालेंगे। इसी तरह जयवीर सिंह को झांसी-फ़र्रुखाबाद, धर्मपाल सिंह को गाज़ियाबाद-रामपुर, और नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” को मिर्जापुर व चित्रकूट जैसे दो-दो महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी देकर उनके सियासी कद को और मजबूत किया गया है। अनिल राजभर को आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी मिली है, जबकि राकेश सचान रायबरेली और कन्नौज जैसे अहम राजनीतिक गढ़ों में सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नए मंत्रियों को भी जिम्मेदारी
इसके अलावा नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को जौनपुर और भदोही का जिम्मा सौंपा गया है। योगेन्द्र उपाध्याय को कानपुर नगर, आशीष पटेल को गोंडा, संजय निषाद को कानपुर देहात, और ओम प्रकाश राजभर को अम्बेडकरनगर जैसी महत्वपूर्ण औद्योगिक और राजनीतिक बेल्ट का इकलौता प्रभारी बनाया गया है। दारा सिंह चौहान को कुशीनगर और श्रावस्ती की दोहरी जिम्मेदारी मिली है, जबकि सुनील कुमार शर्मा को सहारनपुर, अनिल कुमार को मुरादाबाद, भूपेंद्र चौधरी को आगरा व कासगंज, और मनोज पांडेय को सीतापुर का प्रभार दिया गया है।
राज्यमंत्रियों की फ़ौज भी मैदान में
राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) की फौज को भी चुनावी और प्रशासनिक रूप से बेहद सतर्क क्षेत्रों में तैनात किया गया है। नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी, कपिल देव अग्रवाल को बिजनौर, रवींद्र जायसवाल को गाजीपुर, और संदीप सिंह को कृष्ण नगरी मथुरा का जिम्मा देकर अहम संदेश दिया गया है। गुलाब देवी अमरोहा, गिरीश चंद्र यादव सुल्तानपुर, और धर्मवीर प्रजापति मैनपुरी में कमान संभालेंगे। असीम अरुण को हरदोई व मेरठ की दोहरी जिम्मेदारी मिली है, तो जेपीएस राठौर को संभल और बरेली का जिम्मा मिला है। दयाशंकर सिंह को देवरिया और मऊ, नरेंद्र कुमार कश्यप को शाहजहांपुर, दिनेश प्रताप सिंह को बांदा व बहराइच, और अरुण कुमार सक्सेना को बदायूं का जिम्मा मिला है। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु” को बलिया और महराजगंज की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अजीत सिंह पाल को फतेहपुर और सोमेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर का प्रभार मिला है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...