गोमती नदी में नहाते किशोर डूबा, रातभर चला तलाशी अभियान, SDRF को मिली सफलता, मनीष का शव बरामद
अमेठी। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव में मंगलवार देर शाम गोमती नदी में नहाने गए एक किशोर के डूब जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। देर रात तक पुलिस और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, तेतारपुर गांव निवासी लगभग 13 वर्षीय मनीष पुत्र रज्जन अपने तीन दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। बाजार शुकुल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से नदी में तलाश अभियान शुरू किया। अंधेरा होने और स्थानीय गोताखोरों के उपलब्ध न होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
पुलिस और ग्रामीणों ने देर रात तक टॉर्च की रोशनी में खोजबीन की, लेकिन मनीष का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एसडीआरएफ को बुलाया, आज मनीष का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से गांव में शोक और चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,पिता का साया पहले ही उठ चुका है, मां दोनों आंखों से अंधी है,दो बड़े भाइयों से छोटा था मनीष,अनुसूचित जन जाति (नट) बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले बेसहारा पीड़ित परिवार को अब शासन प्रशासन से अंधी मां का सहारा बनने की आस की ग्रामीणों ने आवाज उठाई है।
Post a Comment