⚡ ब्रेकिंग News

जायस थाना फिर चर्चाओं में, थानाध्यक्ष पर रिश्वत मांगने का आरोप

जायस थाना फिर चर्चाओं में, थानाध्यक्ष पर रिश्वत मांगने का आरोप

केएमबी खुर्शीद अहमद 
जायस,अमेठी। जनपद का जायस थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में थाना क्षेत्र के एक सिपाही को एंटी करप्शन टीम द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के बाद अब थाना प्रभारी पर भी रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि हरे एवं फलदार वृक्षों के कटान की अनुमति संबंधी मामले में बहादुरपुर चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने उससे 4,500 रुपये यह कहकर लिए कि यह राशि थाना प्रभारी को दी जानी है। ठेकेदार का यह भी आरोप है कि इससे पहले चौकी प्रभारी के नाम पर उससे 3,000 रुपये लिए जा चुके थे।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंधित वृक्षों की कटान की शिकायत किए जाने पर पुलिस कार्रवाई से बचते हुए मामला वन विभाग का बताती है। वहीं क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि अवैध खनन जैसे मामलों में भी कथित रूप से लेन-देन की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं।हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।क्षेत्रीय लोगों की निगाहें अब विभागीय जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...