⚡ ब्रेकिंग News

प्रभारी मंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार आज सुलतानपुर जनपद के दौरे पर आज आ रहे है गिरीश चन्द्र यादव

प्रभारी मंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार आज सुलतानपुर जनपद के दौरे पर आज आ रहे है गिरीश चन्द्र यादव

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव को सुलतानपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। गुरुवार 4 जून को नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव का जनपद में प्रथम आगमन होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अमहट चौराहे पर 9.45 बजे प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत करेंगे।इसके बाद प्रभारी मंत्री संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।11.30 बजे प्रभारी मंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जिला समन्वय समिति की बैठक करेंगे।12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करने के बाद 2.00 बजे सुलतानपुर से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है तथा स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...