गोमती नदी में मछली पकड़ने गया युवक का हुआ दुखद अंत, पुलिस की तत्परता से दूसरे दिन शव बरामद
अमेठी। जनपद अमेठी के जगदीशपुर ब्लॉक अंतर्गत निहालगढ़ के गुढाही मोहल्ला निवासी मोहम्मद वसी (पुत्र मोहम्मद इलियास) गुरुवार देर शाम सत्थिन क्षेत्र में गोमती नदी में मछली पकड़ने गया था, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बन गया।परिजनों के अनुसार, मोहम्मद वसी घर से गोमती नदी में मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था। देर रात तक उसके वापस घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गोमती नदी के किनारों और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोज अभियान चलाया जा रहा है।फिलहाल युवक के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल सका इसी क्रम में पुलिस की तत्परता से गोताखोरों और स्थानीय ग्रामीणों की अथक प्रयास से दोपहर लगभग 11.45 से 12 बजे के बीच शव मिलने से गोताखोरों स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस कर्मियों की मेहनत रंग लाई। शव को गोमती नदी से बाहर निकाला गया। पुल से 50.से60 फिट की दूरी पर स्थित शव के मिलने की सूचना बताई जा रही,हजारों की संख्या में आस पास ग्रामीणों की भीड़ देखी गई,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस से लेकर ग्रामीणों तक के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी।
पुलिस चौकी देवगांव प्रभारी, थाना कुमारगंज पुलिस की तत्परता से चहुओर चर्चाओं का बाजार गर्म है। शव मिलते ही पुलिस पंचनामा कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक शव विच्छेदन गृह नहीं पहुंचा था, पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Post a Comment