⚡ ब्रेकिंग News

मारपीट-धमकी के बाद भी थाने में नहीं लिखी गई एफआईआर, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

मारपीट-धमकी के बाद भी थाने में नहीं लिखी गई एफआईआर, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के जामो थाना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज न होने से पीड़िता परेशान है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम अजबगढ़ निवासी सुन्दरा पत्नी राम भवन ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि 18 जुलाई 2026 को वह अपने पति और बच्चों के साथ खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही रामसरन, रामकरन, रामतरन व अन्य लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसी दिन रात करीब 8:30 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और फिर से गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने लगे। जान बचाने के लिए परिवार को घर के अंदर दरवाजा बंद करना पड़ा। सुन्दरा ने बताया कि घटना के संबंध में 18 जुलाई को जामो थाने और 20 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। वही इस मामले में एसपी सरवणन टी ने जांच कर न्यायोचित कार्यवाही करने का आस्वाशन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...