46 घंटे बाद समाधि से बाहर आए शिव योगी मौनी महाराज, हर हर महादेव के लगे जयकारे
केएमबी संवाददाता
सीताकुंड धाम स्थित महाकाल आश्रम शिव मंदिर में समाधिस्थ शिवयोगी मौनी महाराज 46 घंटे बाद बाहर निकाले गए। हर हर महादेव शिव शंभू के जयकारे के साथ उनके शिष्यों ने जगाई महाराज श्री के शरीर की संवेदनाएं। लगभग आधे घंटे तक हाथ पांव शरीर की मालिश के बाद चैतन्य अवस्था में आए शिव योगी मौनी महाराज। सैकड़ो श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच गूंजते रहे हर हर महादेव के नारे। समाधिस्थ शिवयोगी के शरीर को नार्मल करने को दुग्ध व गंगाजल से कराया गया स्नान। चेतना धारण करने के बाद शिव योगी मौनी महाराज ने महादेव के किए दर्शन।
मीडिया से हुए रूबरू
बोले शिवयोगी महादेव की प्रेरणा से दूसरी बार सीताकुंड धाम पर समाधिस्थ होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां जानकी व आदि गंगा गोमती मां के निर्देश पर 16 लाख मंत्र जाप का कार्यक्रम हवन व आहुति के साथ होगा आरंभ। सारे आयोजन तय शुदा तिथियां पर होंगे संपन्न। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की लापरवाही के सवाल पर उन्होंने कहा। उनके मन में किसी के प्रति दुर्भावना नहीं सभी करें अच्छे कार्य। महादेव की कृपा से किसी से नहीं है कोई नाराजगी। पुलिस प्रशासन के सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था देने के लिए दिया धन्यवाद। आयोजन के दौरान लगभग चार थाने की फोर्स व पुलिस बल रहा मौजूद।
नगर कोतवाल रहे संदीप राय आलोक कुमार धीमान रविंद्र सिंह प्रवीण यादव वेद प्रकाश शर्मा समेत आधा दर्जन अफसरो की रही मौजूदगी। वरिष्ठ समाजसेवी पंडित राम शब्द मिश्र डॉक्टर ए के सिंह डॉक्टर डीएस मिश्रा पंडित सुभाष तिवारी एडवोकेट अरुण तिवारी सभासद दयाशंकर तिवारी परमवीर पांडेय महाकाल पांडेय अरुण कुमार द्विवेदी सुभाष पाठक आयुष मिश्रा चेतन पवन मिश्रा एड राजेश द्विवेदी एडवोकेट पूर्व सभासद राजदेव शुक्ल बेनू सनी तिवारी समेत सैकड़ो लोग रहे मौजूद।
Post a Comment