पुलिस की घोर लापरवाही, रिमांड प्रक्रिया में बड़ी चूक, मजिस्ट्रेट के दबाव के बाद फिर लाया गया अभियुक्त
केएमबी ब्यूरो इंद्रभान पाण्डेय
अमेठी। मामला गायत्री प्रजापति की पत्नी मौजूदा विधायक माहराजी देवी का है। जनपद में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा पाँच लोगों को रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। इनमें से चार लोगों का रिमांड न्यायालय द्वारा रिफ्यूज कर दिया गया। वहीं एक अभियुक्त को पुलिस की अनदेखी और संदिग्ध कार्यशैली के चलते जबरन भगा दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक रिमांड प्रक्रिया के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हुए। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब मजिस्ट्रेट ने पूरे प्रकरण पर सख्त नाराजगी जताई और पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया। मजिस्ट्रेट के दबाव के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में दोबारा अभियुक्त की तलाश शुरू की और काफी प्रयासों के बाद उसे फिर से पकड़कर न्यायालय लाने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि न्यायालय का दबाव नहीं पड़ता तो मामला पूरी तरह दबा दिया जाता। वहीं इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कराए जाने की भी चर्चा।
Post a Comment