जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत किया भ्रमण
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा संयुक्त रुप से आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत व जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 27.05.2026 को थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रशासनिक एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर सहित प्रमुख बाजारों/भीड़भाड़ वाले स्थानों/संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य मार्गों में पैदल गश्त/भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष सलेमपुर दिनेश कुमार मिश्र मय भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। गश्त के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया एवं नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि जनपदीय पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए हर समय प्रतिबद्ध है तथा त्योहार के साथ ही सामान्य दशा में भी किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सभी आवश्यक/संवेदनशील स्थानों पर समुचित पुलिस ड्यूटी लगने हेतु स्थानों के भ्रमण व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।
Post a Comment