⚡ ब्रेकिंग News

बकरीद की पूर्व संध्या पर एसपी ने अधीनस्थों के साथ किया फ्लेग मार्च एवं जारी किया सख्त दिशा निर्देश

बकरीद की पूर्व संध्या पर एसपी ने अधीनस्थों के साथ किया फ्लेग मार्च एवं जारी किया सख्त दिशा नर्देश

केएमबी संवाददाता 
सुल्तानपुर। ईद उल अजहा की पूर्व संध्या पर एसपी पुलिस अधीक्षक चारू निगम अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकली। साथ में अपर पुलिस अधीक्षक ब्रज नारायण सिंह क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत फ्लेग मार्च मैं मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश शासन की गाइडलाइन के अनुसार त्यौहार सकुशल संपन्न कराने को पुलिस महकमा तैयार है।
शाहगंज चौराहा राहुल चौराहा होते हुए ईदगाह तक पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। कल होने वाली नमाज स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। इसके उपरांत पलटन बाजार नार्मल चौराहा पंचमुखी चौराहा होते हुए श्री गुरु नानक देव मार्ग पर भ्रमण कर व्यवस्था अच्छी एवं सख्त दिशा निर्देश जारी किया। शहर में पुलिस अधीक्षक के फ्लैग मार्च से यातायात पुलिस भी सक्रिय नजर आई। मुख्य चौराहो पर व्यवस्था यातायात व्यवस्था को संभालते हुए पुलिस के अधिकारी नजर आए।कल के त्यौहार के मद्देनजर चौक समेत आसपास के इलाकों के बाजार में काफी संख्या में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...