⚡ ब्रेकिंग News

ड्राइवर की एक लापरवाही से 24 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से दबकर हुई दर्दनाक मौत

ड्राइवर की एक लापरवाही से 24 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से दबकर हुई दर्दनाक मौत

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी, बाजार शुकुल। महज एक लापरवाही ने 24 वर्षीय युवक की जान ले ली। ट्रैक्टर चलाना नहीं जानने के बावजूद चाबी घुमाकर इंजन स्टार्ट करना युवक के लिए आखिरी फैसला साबित हुआ। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क से नीचे खेत में पलट गया और युवक उसके नीचे चपेट में आ गया। घटना थाना बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे दीपचंद लाला गांव की है। मृतक की पहचान शमशेर (24) पुत्र जव्वाद निवासी बख्तावर नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजकरन पुत्र रामसुचित का ट्रैक्टर संदीप चला रहा था। किसी काम से संदीप ट्रैक्टर से नीचे उतरा, तभी ट्रैक्टर पर पहले से बैठे शमशेर ने चाबी घुमाकर ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि शमशेर को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा पलटा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से शमशेर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने युवक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...