⚡ ब्रेकिंग News

दिव्यांगजनों को मिलेगा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 29 जुलाई को दूबेपुर में लगेगा शिविर

दिव्यांगजनों को मिलेगा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 29 जुलाई को दूबेपुर में लगेगा शिविर

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीप योजना के तहत जनपद के दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी जाएगी। इसके लिए परीक्षण शिविर का आयोजन 29 जुलाई 2026 को विकास खण्ड परिसर दूबेपुर में किया जाएगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा जारी निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस योजना का क्रियान्वयन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर द्वारा किया जाएगा। विज्ञप्ति के मुताबिक ऐसे दिव्यांगजन पात्र होंगे जिन्होंने पिछले 3 वर्षों में भारत सरकार व राज्य सरकार या किसी अन्य योजना से कोई उपकरण प्राप्त नहीं किया हो। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए 5 वर्षों की पात्रता देखी जाएगी।
परीक्षण के समय दिव्यांगजन को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, जिसमें 80% दिव्यांगता अनिवार्य है। सभी स्रोतों से मासिक आय 22,500 रुपये से कम हो। इसके लिए राजस्व विभाग का प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, मनरेगा कार्ड, दिव्यांग पेंशन कार्ड, सांसद, विधायक, ग्राम प्रधान द्वारा स्वप्रमाणित आय प्रमाण पत्र मान्य होगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे। इस संबंध में सूचना सभी खण्ड विकास अधिकारियों, क्षेत्र पंचायतों और जिला सूचना अधिकारी को भी भेज दी गई है ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस योजना का लाभ उठा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...