⚡ ब्रेकिंग News

बारिश ने खोली नगर निगम लखनऊ जोन 8 के उतरेटिया में भ्रष्टाचार एवं लापरवाही की पोल

बारिश ने खोली नगर निगम लखनऊ जोन 8 के उतरेटिया में भ्रष्टाचार एवं लापरवाही की पोल

कूड़ा-करकट एवं गंदगी से पटे नाला-नालियों से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

केएमबी अनुज तिवारी
लखनऊ। बीती रात रुक-रुककर हो रही बारिश ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश के साथ ही नगर निगम की भी घोर लापरवाही सामने आई है। नगर निगम की संवेदनहीनता के कारण नाले और नालियां गंदगी एवं कूड़ा करकट से पटे पड़े हैं, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को विकट समस्या से गुजरना पड़ रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं नगर निगम जोन 8 के इब्राहिमपुर द्वितीय उतरेटिया गांव की जहां रात हुई बारिश के कारण नाली और नाला दोनों में अधिक मात्रा में कूड़ा करकट होने के कारण सड़क पर गंदा पानी और गंदगी बह रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पहुंची नगर निगम जोन 8 की टीम जिसमें जोनल अधिकारी आशीष कुमार सिंह, एक्सियन सील श्रीवास्तव, एएई एसके सिंह शामिल थे, नाले एवं नालियों की साफ सफाई करवाने में लग रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां झाड़ू रोज नहीं लगती है जिससे यहां पर गंदगी का अंबार लगा रहता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। और तो और जलकल विभाग यहां कभी सीवर और नाली देखने तक नहीं आता है। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार यादव स्थानीय नागरिकों की शिकायत के बाद उतरेटिया इब्राहिमपुर द्वितीय सेक्टर 1,2 सुबह 7:00 बजे पहुंचे। दूसरी सबसे बड़ी बात यहां पर एक बिना लाइसेंस का गौशाला चल रहा है जिसके गोमूत्र और गोबर से नालियां भठ जाती हैं। स्थानीय जनता का कहना है कि इससे उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और नाली साफ नहीं रह पाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही एवं संवेदनहीनता के कारण गंदगी में गुजर बसर करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के जलकल विभाग का क्या कहना है वह तो हमेशा कुंभकरणी नींद में सोता रहता है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत है कि जलकल विभाग के प्रदीप यादव को फोन करने पर वह तो फोन ही नहीं उठाते, आखिर आम जनता किसके पास जाए बड़ा सवाल है? फिलहाल बारिश के कारण आमजन की शिकायत पर जेडएसओ मोहम्मद नईम, जितेंद्र कुमार गांधी अपनी टीम के साथ खड़े होकर साफ सफाई करवाई और केएमबी न्यूज़ संवाददाता से बातचीत में बताया कि अब यहां रोज झाड़ू लगेगी और साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। जोनल अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा अब हफ्ते में एक दिन जोन 8 के सभी वार्डों में अभियान चलाकर और मौके का निरीक्षण करके साफ सफाई की विशेष ध्यान रखा जाएगा। गौशालाओं को नोटिस देकर वहां से तत्काल प्रभाव से हटवाएंगे। जोनल अधिकारी ने बताया कि लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिसकी भी कमी पाई जाएगी उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि उतरेटिया की जनता को गंदगी से मुक्ति मिलती है अथवा जोनल अधिकारी का दावा कोरा आश्वासन ही बनकर रह जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...