⚡ ब्रेकिंग News

फोन पर बात न करना युवती को पड़ा भारी, गला काटकर की गई निर्मम हत्या

फोन पर बात न करना युवती को पड़ा भारी, गला काटकर की गई निर्मम हत्या

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चतुरीपुर गांव में एक 24 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती का शव गांव के बाहर नहर किनारे खेत में मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मृतका अमिता देवी, पुत्री अवधेश द्विवेदी, मंगलवार रात भोजन के बाद घर के बाहर टहलने निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की, किंतु अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली।बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से लगभग 100 मीटर दूर नहर किनारे खेत में युवती का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर गौरीगंज पुलिस, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही संतोष कुमार कोरी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।परिजनों के अनुसार, आरोपी संतोष युवती से लगातार फोन पर बात करता था और कई बार मना करने के बावजूद नए-नए नंबरों से संपर्क करता रहता था। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय होने के बाद उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...