⚡ ब्रेकिंग News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन शिक्षण संस्थान साक्षरता निकेतन, लखनऊ द्वारा गोष्ठी एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन शिक्षण संस्थान साक्षरता निकेतन, लखनऊ द्वारा गोष्ठी एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

मंडल ब्यूरो सरोज त्रिपाठी
लखनऊ। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जन
शिक्षण संस्थान साक्षरता निकेतन लखनऊ द्वारा जागरूकता गोष्ठी एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक श्री सौरभ कुमार खरे ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। गोष्ठी में तंबाकू सेवन से होने वाली विभिन्न बीमारियों, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा सभी ने तंबाकू सेवन न करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम मिश्रा, प्रशिक्षक प्रियंका त्रिपाठी एवं कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स (CCC) के लगभग 60 प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...