संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पंचनामा
मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई मुकेश कुमार निवासी रवनिया ने बीती रात पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन नीतू यादव (30) पत्नी आशीष यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। भाई ने मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।पुलिस के अनुसार, मृतका की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व बगिया कैलाश बहोरखा में हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नियमानुसार मजिस्ट्रेट को सूचना दी। सोमवार सुबह सूरज प्रताप सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कराया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतका का लगभग दो वर्ष का पुत्र अभय है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Post a Comment