⚡ ब्रेकिंग News

क्या सुनेगा अमेठी प्रशासन पीड़ित की आवाज़, या यूं ही दबंग के आगे भटकता रहेगा गरीब

क्या सुनेगा अमेठी प्रशासन पीड़ित की आवाज़, या यूं ही दबंग के आगे भटकता रहेगा गरीब

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जनपद के कोतवाली क्षेत्र मुंशीगंज अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर के करैया गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित शिवलाल के घर के सामने दबंगों द्वारा जबरन पिलर गाडकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने कई बार थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की वहीं उपजिलाधिकारी गौरीगंज से भी न्याय की गुहार लगाई। सूचना पर राजस्व टीम के साथ नायक तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोप है कि दबंग पक्ष किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन अब तक थाना प्रभारी के मौके पर न पहुंचने से पीड़ित परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा है। बताया जा रहा है कि शिवलाल बेहद गरीब परिवार से है और लगातार प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन इस विवाद का समाधान कब तक कर पाएगा और पीड़ित परिवार को कब न्याय दिला पाएगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...