⚡ ब्रेकिंग News

वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
 देवरिया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (एस0डी0), अर्चना-।। द्वारा पूरवा मेहड़ा स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों के हितो के संरक्षण हेतु विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुजुर्गों को उनके विधिक अधिकार के बारे में विस्तार से बताया गया उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जन का अनुभव प्राप्त कर आप अपने प्रगति के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं वृद्धा आश्रम में न्यायाधीश के द्वारा संवासियों से मुलाकात कर उनके खाने-पीने और रहन-सहन के बारें में विस्तार से जानकारी ली गयी। इस दौरान सचिव द्वारा सुबाष दूबे, सावित्री, धूरपति, सिद्धू, शकुन्तला, श्रीकृष्ण, राजकुमारी, कबरूनिशा, फुला, कैलाशी देवी, विमला देवी, मालती देवी, रामस्नेही, कलमी व अन्य वृद्धों की समस्याओं को सुना गया तथा इससे संबंधित को समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिव के द्वारा वृद्धा आश्रम के शयन कक्ष, भोजनालय, व परिसर का निरीक्षण कर, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, भोजन का मीनू कार्ड चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ आम जनमानस एवं व्यवस्थापक उपस्थित इत्यादि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...