⚡ ब्रेकिंग News

मंडलायुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या राजेश कुमार का सुल्तानपुर दौरा आज

मंडलायुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या राजेश कुमार का सुल्तानपुर दौरा आज
केएमबी ब्यूरो

सुल्तानपुर। अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त राजेश कुमार आज सुल्तानपुर जनपद के दौरे पर रहेंगे। उनके प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और अधिकारियों में जवाबदेही को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडलायुक्त सुबह अयोध्या से प्रस्थान कर सुल्तानपुर पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।

दोपहर में मंडलायुक्त विकासखंड जयसिंहपुर के ग्राम पंचायत मिश्रौली में आयोजित चौपाल में शामिल होंगे। यहां वे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे। ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए यह कार्यक्रम अहम माना जा रहा है।

इसके उपरांत मंडलायुक्त जयसिंहपुर में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। साथ ही गोसाईगंज क्षेत्र में टाइप-बी के 26 आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति का भी जायजा लेंगे और गुणवत्ता व समयसीमा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

दौरे के अंतिम चरण में मंडलायुक्त कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही राजस्व कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

मंडलायुक्त का यह दौरा जिले में चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...