⚡ ब्रेकिंग News

सुलतानपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस


सुलतानपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

केएमबी संवाददाता 
बरौंसा,सुलतानपुर। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर तहसील मुख्यालय जयसिंहपुर के पास हुआ। घटना के बाद से मृतक के परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। गोसाईगंज थाने के बांसगांव निवासी शिव बालक (36) पुत्र पन्नालाल शुक्रवार को अपने बहन के यहां कुर्मी बिजौली गए थे। रात करीब 9:00 बजे वह शिवम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तहसील मुख्यालय उडौली के पास अनियंत्रित होकर वह पैदल जा रहे उडौली निवासी बंबहादुर यादव (36) से भिड़ गए। हादसे में बंबहादुर और शिव बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिवम बाल-बाल बच गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बंबहादुर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह पांच दिन पहले धान की रोपाई कराने के लिए घर आए थे। शुक्रवार शाम को वह वापस दिल्ली जा रहे थे। घर से 100 मीटर की दूरी पर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी नीलू और तीन बेटे विशाल, ऋषभ, नैतिक छोड़ गए हैं। शिव बालक परिवार के भरण-पोषण के लिए खरकपुर में मोटरसाइकिल बनाने का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी अनीता, बेटी अंशिका, बेटे अंश और शनि को छोड़ गया है। रात में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई। कोतवाल जयसिंहपुर विवेक राय ने बताया शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...