⚡ ब्रेकिंग News

संदिग्ध हालत में मिला नव विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

संदिग्ध हालत में मिला नव विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान 
 पनियरा,महाराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा के लाइन टोले पर शुक्रवार को ससुराल में एक नव विवाहिता का शव सदेहास्पद स्थिति में कमरे में बेड पर मिला, मृतका के मायके के लोगों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, सूचना मिलने पर पनियरा थानाध्यक्ष संजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रहे थे। घटनास्थल पर सीओ सदर नायब तहसीलदार व फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे रहे। घटना के बाबत बताया गया कि पनियरा थाना क्षेत्र के औसानी निवासी छेदी ने अपने बेटी रोशनी की शादी 26 अप्रैल 2026 को पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी राहुल के साथ किया था जिसका शव ससुराल में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में पाया गया।
 मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को उसकी विदाई थी दिन में लगभग 1:00 बजे, मृतका से फोन पर बात भी हुई थी। कुछ देर बाद ससुराल से फोन जाता है कि विदाई कराने मत आइएगा लेकिन फिर भी मायके से लोग विदाई कराने आ गए और यहां देखा की रोशनी की मृत्यु हो चुकी है। मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। मायके पक्ष के लोगों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...