⚡ ब्रेकिंग News

महिला ने पार की हैवानियत की हदें: पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया, 45 दिन तक ढूंढने का करती रही नाटक

महिला ने पार की हैवानियत की हदें: पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया, 45 दिन तक ढूंढने का करती रही नाटक

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित रूप से अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। आरोप है कि पहचान छिपाने के लिए शव के ऊपर मिट्टी डालकर प्लास्टर कराया गया और फिर बाथरूम में नई टाइल्स लगवा दी गईं। इसके बाद महिला करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने की बात कहती रही।
मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे और आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी रूबी ने 26 मई को सुरेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और लगातार यही दावा करती रही कि उनके पति लापता हैं।
शुक्रवार को पुलिस एक अन्य मामले में पूछताछ के लिए रूबी के घर पहुंची। पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार पर पुलिस को संदेह हुआ। वहीं, मृतक के भाई ने भी पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद घर की तलाशी ली गई तो बाथरूम के फर्श पर शक होने पर खुदाई कराई गई। खुदाई में बाथरूम के नीचे से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने शव को बाथरूम में दफनाकर ऊपर से प्लास्टर कराया और बाद में मजदूर बुलाकर नई टाइल्स लगवा दी थीं, ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...