UPTET परीक्षा के मद्देनज़र संपूर्ण समाधान दिवस अब आज 4 जुलाई के बजाय 6 जुलाई सोमवार को होगा
UPTET परीक्षा के आयोजन को देखते हुए जनसुनवाई एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से संपूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई (शनिवार) को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस अब 6 जुलाई (सोमवार) को संबंधित तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं आमजन से संशोधित तिथि के अनुसार उपस्थित होकर अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रतिभाग करने की अपील की है।।*
Post a Comment