⚡ ब्रेकिंग News

बिछुआ में कांग्रेस ने भरी हुंकार, 15 जुलाई को जनआंदोलन का ऐलान

बिछुआ में कांग्रेस ने भरी हुंकार, 15 जुलाई को जनआंदोलन का ऐलान

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक सुजीत सिंह चौधरी की विशेष उपस्थिति में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से विभिन्न समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए अब जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस समन्वयक अतरलाल कुमरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर, नगर कांग्रेस समन्वयक कैलाश मालवीय, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव विपिन कुमार उइके, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल उइके, राजेश वर्मा, शेषराव उइके, ललित डोंगरे, जितेंद्र राजपूत, सुनील धुर्वे, ब्लॉक कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनपत उइके, कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश धुर्वे, महंगू खुबलगड़े, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती शर्मा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता खौसे, नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साहू, दिनेश गोनेकर, ब्लॉक सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा सातनकर, बलवान टेकाम, ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे, अरुण उइके, क्षितिज मिश्रा, अजय उइके, अनिल उइके, प्रमोद मड़के, वरिष्ठ कांग्रेसी रामभरोस पटेल, तिलकचंद अहिके, गणेश धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और जनहित के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने 15 जुलाई को आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...